यूपी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा, सपा में हुए शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
यूपी में बीजेपी सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात हो चुकी है और वह सपा में शामिल हो चुके हैं। उनके साथ कुछ विधायक भी सपा में शामिल हो सकते हैं। इस्तीफा राजभवन भेजने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
