69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी यूपी सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: citizen matters
उत्तर प्रदेश सरकार 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली है। यह जानकारी उपेंद्र कुमार दयाल की अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अधिवक्ता ने कोर्ट को दी। हालांकि इस पर मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनवाई के लिए 8 अप्रैल 2022 की तिथि निर्धारित की है।
