यूपी जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ्ट तैयार, दो से अधिक बच्चे वाले रहेंगे कई सुविधाओं से वंचित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
यूपी सरकार ने यूपी जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसे वेबसाइट पर अपलोड करते हुए जनता से 19 जुलाई तक राय मांगी गई है। ड्राफ्ट में उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानूनी उपायों के रास्ते सुझाए गए हैं। दो या कम बच्चे वाले अभिभावकों को तमाम सुविधा दी जा रही है जबकि अधिक बच्चे वाले अभिभावकों को कई सुविधाओं से वंचित करने का प्रावधान है।
