संसद में हंगामा, लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी पर विपक्ष ने फेंके कागज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पेगासस जासूसी स्कैंडल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है और इसके कारण संसद के मॉनसून सत्र की कार्यवाही बुरी तरह बाधित हो रही है। बुधवार को विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे और फिर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। उधर, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान 12 बजे विपक्ष ने लोकसभा में स्पीकर के चेयर के ऊपर कागज के टुकड़े फेंके।
