हरियाणा में ओल्ड पेंशन स्कीम पर बवाल, चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस और कर्मचारियों में झड़प
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हरियाणा में ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर रविवार को कर्मचारियों ने पंचकूला से चंडीगढ़ कूच किया। चंडीगढ़ पुलिस ने कर्मचारियों को बॉर्डर पर रोक लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। कर्मचारियों ने बैरिकैडिंग हटाकर चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उनसे धक्का-मुक्की शुरू की। इसके बावजूद कर्मचारी नहीं रुके तो पुलिस की ओर से वाटर कैनन से पानी की बौछारें की गईं।
