अमेरिका ने रूस पर लगाया यूक्रेन में परमाणु सुरक्षा सिद्धांतों के उल्लंघन का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
अमेरिका ने बीते दिन रूस पर यूक्रेन में परमाणु सुरक्षा सिद्धांतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इस दौरान अमेरिका ने रूस से उसके हमलावरों से परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर गोलीबारी बंद करने की मांग की। अमेरिका के मुताबिक, अभी तक किसी भी रेडियोलॉजिकल रिलीज़ के संकेत नहीं हैं। दोनों साइटें (चेरनोबिल और ज़ापोरिज्जिया) रूसी सेना के नियंत्रण में हैं। अमेरिकी ऊर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम ने ये जानकारी दी है।
