अमेरिका ने यूक्रेनी और रूसी नागरिक पर लगाया रैनसमवेयर हमले का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
अमेरिका ने यूक्रेनी और रूसी नागरिक पर रैनसमवेयर हमले का आरोप लगाया। यूक्रेनी नागरिक यारोस्लाव वासिंस्की को पिछले महीने पोलैंड से गिरफ्तार किया गया। वासिंस्की ने चार जुलाई को फ्लोरिडा स्थित साफ्टवेयर कंपनी कासेया पर रैनसमवेयर का हमला किया था जिसके चलते दुनियाभर में करीब 1,500 बिजनेस इंफेक्ट हुए थे। वासिंस्की और एक अन्य रूसी 'रेविल' आपरेटिव येवगेनी पोलिएनिन पर धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग की साजिश रचने का आरोप लगा।
