अमेरिका ने यूक्रेन की 72.50 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता मंजूर की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india tv news
रूस के खिलाफ जारी युद्ध में अमेरिका ने यूक्रेन की 72.50 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता मंजूर की। दूसरी तरफ, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाटो के यूरोपीय सदस्य देशों की सीमा से सिर्फ 20 मील की दूरी पर परमाणु बमवर्षक 11 विमान तैनात कर दिए हैं। ये लड़ाकू विमान परमाणु हथियारों से हमले में सक्षम हैं। दावा अमेरिकी प्लैनेट लैब्स द्वारा ली गई तस्वीरों के आधार पर हुआ।