निकारागुआ सरकार के करीबी अधिकारियों के वीजा पर अमेरिका ने लगाई रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: USA Today
निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा के करीबी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए अमेरिका ने 50 अधिकारियों के परिवारों के वीजा पर रोक लगाई। बता दें यूरोपियन संघ ने भी इसी माह निकारागुआ की प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति रोसारिओ मुरिल्लो और 7 अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर मानवाधिकार का गंभीर उल्लंघन करने और लोकतंत्र के खिलाफ कदम उठाने के लिए प्रतिबंध लगाया। रोक से निकारागुआ की आबादी या अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।
