x

अमेरिका ने किया चीन विंटर ओलिंपिक 2022 के बहिष्कार का आह्वान

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: reuters

अमेरिका ने चीन में आयोजित होने जा रहे विंटर ओलंपिक के बहिष्कार करने का मूड बना लिया है। चीन में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार के हनन को लेकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने मंगलवार को अमेरिकी राजनयिकों से 'चीन विंटर ओलंपिक 2022' का बहिष्कार करने का आह्वान किया। 'चीन विंटर ओलंपिक' का उद्घाटन चार फरवरी 2022 को होगा। चीन हालांकि मेजबानी के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रहा है।