अनजान है नया आईएस सरगना, अमेरिका का दावा- जल्द मारा जाएगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बगदादी के मरने के बाद इस्लामिक स्टेट ने अपना नया सरगना अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को बनाया था। अब इस पर अमेरिका ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट का नया सरगना अनजान व्यक्ति है जोकि जल्द ही मारा जाएगा। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, हाशिमी को संगठन के सदस्य तक नहीं जानते। अगर वो इराक या सीरिया में कहीं भी छिपा है तो वो बहुत दिनों तक जिंदा नहीं बचेगा।
