5 अमेरिकी सांसदों ने की ताइवान के राष्ट्रपति साइ इंग-वेन से मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: westernslopenow
चीन के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के बीच अमेरिका के पांच सांसद बृहस्पतिवार की रात अचानक ताइवान पहुंचे। उन्होंने ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन से मुलाकात भी की। इस दौरे का मुख्य मकसद द्वीप को ठोस अमेरिकी समर्थन की पुष्टि करना था। इस एक दिनी यात्रा के दौरान अमेरिकी सांसदों ने ताइवान के अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। हालांकि यात्रा के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी गई।
