अमेरिका ने 50 शीर्ष रूसी अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the hindu business line
अमेरिका ने रूस के 50 बड़े अधिकारियों और नेताओं पर नए प्रतिबंध लगाए। जिन पर प्रतिबंध लगे उनमें क्रेमलिन के प्रेस सचिव भी शामिल हैं। इस दौरान बाइडन ने कहा, 'प्रतिबंध उन लोगों पर लगा है जो रूसी लोगों के पैसे से जेबें भर रहे हैं। आज मैं इस सूची में दर्जनों और लोगों के नाम जोड़ने की घोषणा कर रहा हूं और इनमें एक रूस का अरबपति भी है।'
