अमेरिकी खुफिया सूत्रों का दावा- यूक्रेन की ओर बढ़ रहे रूसी टैंक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Print
अमेरिकी खुफिया विभाग का दावा है कि रूस की अग्रिम पंक्ति की सेना के वाहनों, टैंकों पर पेंट से जेड अक्षर बनाया है और ये टैंक यूक्रेन सीमा की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। पुतिन ने रूसी सेना को यूक्रेन पर हमले का आदेश दिया। हमले की अंतिम योजना बनाई जा रही है। जिसके तहत रूस, सबसे पहले साइबर हमले करेगा। उसके बाद मिसाइल और हवाई हमले करेगा। फिर थल सेना यूक्रेन पर कब्जा करेंगी।
