x

पाक को चीन का कर्ज चुकाने के लिए 8 अरब डॉलर नहीं देगा IMF - अमेरिकी सांसद

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: Wikimedia Commons

रविवार को अमेरिका-पाक संबंधों के भविष्य पर बात करते हुए अमेरिका सांसद ब्रैड शरमन ने IMFद्वारा पाक को चीन का कर्ज उतारने के लिए 8 अरब डॉलर यानि करीब 57 हजार करोड़ रुपये का कर्ज देने से साफ इंकार कर दिया है. साथ ही कहा है कि चीन खुद देशों को कर्ज देकर फंसाता है यदि वे देश कर्ज नहीं चुका पाते हैं तो यह उनकी समस्या है. इसमें IMFके धन का दुरूपयोग न किया जाए. वहीं सांसद ने कहा कि यदि डॉ शकील का मुद्दा नहीं सुलझता है तो दोनों देशों में तनाव बना रहेगा.