अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान में फंसे 3200 नागरिकों को सुरक्षित निकाला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से अब तक 3,200 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। बुधवार को अमेरिकी सैनिकों ने लगभग 1,100 अमेरिकी नागरिकों, अमेरिकी स्थायी निवासियों और उनके परिवारों को बचाया। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि अब तक देश से निकाले गए 3,200 लोगों में अमेरिकी कर्मचारियों के साथ-साथ 2000 अफगान विशेष अप्रवासी भी शामिल हैं। सभी को अमेरिका स्थानांतरित कर दिया गया है।
