x

अमेरिकी अधिकारियों का दावा, रूस की यूक्रेन पर हमले की 70 फीसदी तैयारी पूरी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया कि रूस ने यूक्रेन पर हमले की 70% तैयारी पूरी की। रूस फरवरी के मध्य से यूक्रेन की सीमा तक अतिरिक्त रसद, भारी उपकरण व हथियार पहुंचाने के लिए स्थितियां अनुकूल होने के बाद हमला करेगा। रूस के पहले ही एक लाख से ज्यादा सैनिक सीमा पर तैनात हैं, लेकिन लगातार रूस हमले की तैयारी को नकारते हुए कह रहा है कि उसके सैनिक वहां पर अभ्यास कर रहे हैं।