x

क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए अमेरिका, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान बनाएंगे क्वाड समूह

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन ने कहा है कि अमेरिका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने पर केंद्रित एक नया राजनयिक मंच स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए हैं. विदेश विभाग ने शुक्रवार को कहा, ‘‘सभी पक्ष अफगानिस्तान में दीर्घकालिक शांति और स्थिरता को क्षेत्रीय संपर्क के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं और वे इस बात पर सहमत हैं कि शांति और क्षेत्रीय संपर्क पारस्परिक रूप से मजबूत किया जा रहा है.’’