अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता के रूप में 308 मिलियन डॉलर से अधिक देगा अमेरिका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संयुक्त राज्य अमेरिका ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए मानवीय सहायता के रूप में 308 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के नए योगदान की घोषणा की है। राशि अक्टूबर 2021 से अफगानिस्तान में शरणार्थियों के लिए दी जाने वाली लगभग 782 मिलियन डॉलर की अमेरिकी मानवीय सहायता में शामिल है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने बताया कि, अमेरिका अफगानिस्तान में मानवीय सहायता के सबसे बड़ा दाता बना है।'
