अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी चेतावनी, बोले- 'अगर रूस ने यूक्रेन पर किया हमला तो अमेरिका देगा मुंहतोड़ जवाब'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
जो बाइडन ने हालिया कहा कि हम यूक्रेन पर रूस के किसी भी हमले का निर्णायक जवाब देने को तैयार हैं, जिसकी बहुत अधिक संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हम रूस के साथ सीधे टकराव की स्थिति नहीं चाहते। हालांकि, मैं एक बात स्पष्ट करना चाहूंगा कि यदि रूस ने यूक्रेन में अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाया तो हम पूरी आक्रामक क्षमता के साथ मुंहतोड़ जवाब देंगे।
