कोरोना वायरस की उत्पत्ति से संबंधित डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट पर अमेरिका ने उठाए सवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट पर अमेरिका ने सवाल उठाए कि हमारी रिपोर्ट बताती है कि डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में जरूरी जानकारी का अभाव है। कई अन्य देश इससे सहमत हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस बोले, हमारी डब्ल्यूएचओ से अपील है कि चीन समेत अन्य देशों में दूसरे दौर के अध्ययन की रिपोर्ट जारी हो ताकि पारदर्शिता बनी रहे। रिपोर्ट में किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप ना हो।
