अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन हुए कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेशन में कर रहे काम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कोरोना संक्रमित हुए। उनकी रिपोर्ट में हल्के लक्षण दिखे हैं। वो अभी होम आइसोलेशन में रहकर काम कर रहे हैं। उन्होंने टीके की दोनों खुराकें ले रखी हैं। दूसरी तरफ राष्ट्रपति बाइडेन सुरक्षित हैं क्योंकि ब्लिंकन ने कई दिनों से उनसे व्यक्तिगत तौर पर बात नहीं की है। ब्लिंकन ने डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने लोगों से टीकाकरण की अपील की।
