2 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री,
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान के सुरक्षा हालात, हिंद-प्रशांत महासागर में संपर्कों को बढ़ावा देने और महामारी से निपटने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच गए हैं। आज वो भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिलेंगे। ब्लिंकन प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलेंगे। बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद ब्लिंकन का ये पहला भारत दौरा है।
