एस-400 मिसाइल सिस्टम डील: अमेरिकी सांसदों का बाइडेन से भारत पर प्रतिबंध न लगाने का आग्रह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीद रहा है। इससे नाराज अमेरिका भारत के खिलाफ प्रतिबंध लगा सकता है। ऐसी खबरों के बीच दो अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति बाइडन को पत्र लिखकर भारत पर प्रतिबंध नहीं लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने आग्रह किया है कि रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने को लेकर भारत के खिलाफ दंडात्मक 'काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट' के प्रावधानों को लागू नहीं करें।
