अमेरिका ने ड्रोन स्ट्राइक में इस्लामिक स्टेट के 'साजिशकर्ता' को उड़ाया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अमेरिका ने आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट खोरासन (ISIS-K) पर पलटवार करते हुए ड्रोन स्ट्राइक में उसके 'साजिशकर्ता' को मार गिराया है। काबुल हवाई अड्डे के बाहर आत्मघाती हमलों के कुछ ही घंटे बाद अमेरिका ने यह स्ट्राइक की है। ISIS-K ने काबुल धमाकों की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों समेत करीब 170 अधिक लोगों की मौत हुई है और 100 लोग घायल हुए थे।