अफगानिस्तान में ड्रोन हमला करने वाले अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ नहीं होगी कोई कार्रवाई: पेंटागन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: latimes
अफगानिस्तान में किए गए असफल हमले के लिए किसी भी अमेरिकी सैनिक को दंडित नहीं किया जाएगा। पेंटागन के एक अधिकारी ने कहा कि अफगानिस्तान में किए असफल हमले के लिए किसी भी अमेरिकी सैनिकों को दंडित नहीं किया जाएगा, जिसमें बच्चों सहित 10 नागरिक मारे गए थे। सेना ने शुरू में काबुल में किए गए इस ड्रोन हमले का बचाव किया लेकिन अंत में इसे एक दुखद गलती बताया।
