यूक्रेन को नई सैन्य सहायता देगा अमेरिका, बूचा और इरपिन में लाशों से मिले धातु के तीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune
अमेरिका ने यूक्रेन को नई सैन्य व राजनयिक सहायता देने की घोषणा की। घोषणा विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के कीव दौरे के बाद की गई। दरअसल, दोनों नेताओं ने कीव में रविवार को वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। दूसरी तरफ खबर सामने आई है कि यूक्रेन के बूचा और इरपिन शहर में मिलीं सामूहिक कब्रों में दफन लाशों से धातु के तीर मिले हैं।
