यूक्रेन को 16.5 करोड़ डॉलर के गोला-बारूद और 30 करोड़ डॉलर से अधिक की मदद देगा अमेरिका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस-यूक्रेन युद्ध के 61वें दिन अमेरिकी राजनयिकों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने जेलेंस्की को मदद का भरोसा दिया। मुलाकात में अमेरिकी राजनयिकों ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 16.5 करोड़ डॉलर के गोला-बारूद की बिक्री को मंजूरी दी और वह यूक्रेन को विदेशी सैन्य वित्त पोषण से 30 करोड़ डॉलर से अधिक की मदद देगा।
