उत्तर प्रदेश: हिंसक प्रदर्शनों के आरोपियों की संपत्तियों पर चले बुलडोजर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलने शुरू हो गए हैं। शनिवार को सहारनपुर जिले में शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के दो आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चले। इसी तरह कानपुर में एक आरोपी की ताजा बनाई गई इमारत को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि बिना उचित मंजूरियों के इन संपत्तियों का निर्माण किया गया था।