उत्तर प्रदेश नतीजे: सिराथू सीट से हारे भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से हार गए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी डॉ पल्लवी पटेल ने उन्हें करीबी मुकाबले में 7,337 वोटों से मात दी। भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई थी और विरोधी मौर्य की सीट फंसने का दावा कर रहे थे। हार के बाद मौर्य की उप मुख्यमंत्री की कुर्सी भी खतरे में आ सकती है।