AAP ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
आम आदमी पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। इस क्रम में आज पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। दूसरी सूची में 18 प्रत्याशियों के नाम जारी हुए। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। अब तक आम आदमी पार्टी ने 42 प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिन उम्मीदवारों का चुनाव हुआ है उनको दिनेश मोहनिया ने बधाई दी।
