उत्तराखंड बीजेपी ने जारी की 59 उम्मीदवारों की सूची, पुष्कर सिंह धामी खटीमा से लड़ेंगे चुनाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल हुए। बाकी 11 सीटों पर दोबारा मंथन होगा और दूसरी सूची जारी होगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर नामों की घोषणा की। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। इस बार पांच महिलाओं को इस बार टिकट दिया गया है।
