दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, आज पीएम से मिलेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
उत्तराखंड सीएम बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंचे। जहां वो आज 12 बजे पीएम मोदी से मिलेंगे। इस दौरान सीएम धामी कुछ केंद्रीय मंत्रियों समेत अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मिल सकते हैं। वो राजनीतिक हालत की जानकारी देंगे। सीएम पीएम को कांवड़ यात्रा, राज्य में कोविड महामारी की रोकथाम, तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी देंगे।
