उत्तराखंड सरकार ने यमुनोत्री धाम में रोपवे बनाने के लिए किया समझौते पर हस्ताक्षर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: devdham yatra
उत्तराखंड सरकार ने खरसाली में जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम तक 3.38 किलोमीटर रोपवे बनाने के लिए दो निजी कंपनियों के साथ एक डील पर हस्ताक्षर किए। 166.82 करोड़ इस परियोजना में खर्च होंगे। जिसके बाद यात्रा में जो मौजूदा समय दो से तीन घंटे लगता है, वह घटकर केवल 20 मिनट हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परियोजना से क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास होगा।
