मोहन भागवत बोले- शादी के लिए हो रहा धर्म परिवर्तन? ये सरासर गलत है
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Standard
हालिया उत्तराखंड पहुंचे आरएसएस सर संघचालक मोहन भागवत ने शादी के लिए हो रहे धर्म परिवर्तन पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन कैसे होता है? हिंदू लड़के और लड़कियां दूसरे धर्म में कैसे बदल रहे हैं? छोटे-छोटे स्वार्थों के लिए ऐसा हो रहा है। ऐसा करने वाले लड़के-लड़कियां गलत कर रहे हैं। खुद पर और अपने धर्म पर गर्व करने की जरूरत है।
