उत्तराखंड का UCC विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) अब कानून बन गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को इसे मंजूरी दे दी। UCC विधेयक को पिछले महीने उत्तराखंड विधानसभा ने बहुमत से पारित किया था। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। इस विधेयक को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में पेश किया था, जिसके बाद यहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई थी।