वैक्सीन के प्रति झिझक कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए बड़ा खतरा- SII प्रमुख पूनावाला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के प्रमुख अदार पूनावाला ने वैक्सीन को लेकर झिझक को महामारी से पार पाने के रास्ते में बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने सभी पात्र लोगों से वैक्सीन लेने की अपील करते हुए कहा कि राज्यों के पास कोविशील्ड की 20 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं। बता दें कि SII ही भारत के वैक्सीनेशन अभियान में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाली कोविशील्ड का उत्पादन करती है।