गडकरी के करीबी वैभव डांगे ने सलाहकार पद से दिया इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के लंबे समय तक निजी सचिव रहे वैभव डांगे ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और उनका कार्यकाल 31 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगा। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान डांगे परिवहन मंत्री के प्रभावशाली निजी सचिव थे। बता दें मंत्रालय के लगभग सभी कामकाज में उनका पूरा दखल था।
