वरुण गांधी ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखकर कहा- 400 रुपये प्रति क्विंटल हों गन्ने के दाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वरुण गांधी ने गन्ने के मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने इसे बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। बीजेपी सांसद ने कहा कि अगर किसी कारणवश सरकार गन्ने के मूल्य में प्रत्यक्ष वृद्धि नहीं कर सकती तो उसे अपने स्तर पर 50 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा करनी चाहिए।
