भारत जोड़ो यात्रा में लगा वीर सावरकर का पोस्टर, बाद में गांधी जी की फोटो से ढंका गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee news
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन कांग्रेसियों से चूक हो गई। दरअसल, केरल के कोच्चि में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों में विनायक दामोदर सावरकर का पोस्टर भी लगाया गया। जैसे ही इसकी जानकारी हुई, गांधी जी की फोटो से इसे ढंक दिया गया। सावरकर को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अलग-अलग राय रखती हैं।
