अमेरिका की नाक के नीचे से दो ईरानी टैंकर पहुंचे वेनेजुएला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका की नाक के नीचे से दो ईरानी ऑयल टैंकर वेनेजुएला पहुंचे। 5 तेल टैंकरों में से पहला ईरानी तेल टैंकर फॉर्च्यून ने वेनेजुएला के अल पालितो तेलशोधक कारखाने के नजदीक समुद्र तट पर लंगर डाला। दूसरा तेल टैंकर फॉरेस्ट भी दक्षिण अमेरिकी देश की सीमा में पहुंचा। गौरतलब है कि दोनों ही तेल संपन्न देश अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। अमेरिका ने इस आपूर्ति की निंदा की।
