सदन में उपद्रव, भावुक वेंकैया नायडू बोले- राज्यसभा की पवित्रता चली गई; हंगामा करने वालों पर होगी कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
आज राज्यसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति वेंकैया नायडू भावुक हुए। मंगलवार की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'जब कृषि कानूनों का विरोध करते हुए कुछ सांसद मेज पर बैठ गए और अन्य सदस्य सदन की मेज पर चढ़ गए, तब इस राज्यसभा की सारी पवित्रता खत्म हो गई।' उन्होंने आगे कहा, 'सदन में हंगामा करने वाले विपक्षी सांसदों को कार्रवाई का सामना करना होगा।'
