जामा मस्जिद में घुसकर पूजा करने विहिप का ऐलान, श्रीरंगपटना में धारा 144 लागू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
कर्नाटक में विश्व हिंदू परिषद के "श्रीरंगपटना चलो" के आह्वान के बाद श्रीरंगपटना में आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। जामा मस्जिद में घुसकर पूजा करने के विहिप के ऐलान के बाद मस्जिद रोड बंद की गई। मस्जिद में लोगों को जाने की इजाजत नहीं है। विहिप का दावा है कि यहां पहले मंदिर था, जिसे टीपू सुल्तान ने गिराकर मस्जिद बनाई थी।
