उपराष्ट्रपति बोले- भारतीय लोकतंत्र सबसे ज्यादा धर्मनिरपेक्ष, किसी की सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा है कि देश में लोकतंत्र की कार्यप्रणाली सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने के संवैधानिक सिद्धांतों के अनुरूप है और इसे किसी बाहरी एजेंसी से मान्यता की आवश्यकता नहीं है। बता दें उन्होंने यह टिप्पणी वरिष्ठ पत्रकार ए सूर्य प्रकाश द्वारा लिखित पुस्तक 'डेमोक्रेसी, पॉलिटिक्स एंड गवर्नेंस' के अंग्रेजी और हिंदी संस्करणों का विमोचन करते हुए कही है।
