मुस्कान की तारीफ में अलकायदा प्रमुख का वीडियो, कर्नाटक सरकार ने दिए जांच के आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
अलकायदा चीफ अल जवाहिरी ने कर्नाटक की मुस्कान खान की तारीफ की थी। इस मामले में अब मुस्कान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने हिजाब विवाद के दौरान 'जय श्रीराम' के जवाब में 'अल्लाहू अकबर' का नारा लगाने वाली मुस्कान के समर्थन में अलकायदा प्रमुख के वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। मुस्कान के पिता के मुताबिक, वो जवाहिरी को नहीं जानते हैं।
