केजीएफ अवतार में कमलनाथ का वीडियो वायरल, भाजपा ने ली चुटकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कमलनाथ पर बना एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कमलनाथ का चेहरा केजीएफ फेम यश के चेहरे पर ओवरलेप है। वीडियो में बताया गया है कि मध्य प्रदेश में शिवराज के जंगल राज से छुटकारा दिलाने के लिए आ रहे हैं कमलनाथ और कांग्रेस नेता वीडियो में मशीन गन लोड करते दिखते हैं। इस पर बीजेपी ने चुटकी लेते हुए कहा, 'क्या कमलनाथ को मध्य प्रदेश में अफगानिस्तान दिख रहा है?'
