नवाब मलिक ने जारी किया वीडियो, लड़की के साथ डांस करता दिखा काशिफ खान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
नवाब मलिक ने कहा कि क्रूज पार्टी में काशिफ खान अपनी महबूबा के साथ नाच रहा था। इस दावे के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, इसमें काशिफ खान एक लड़की के साथ डांस करता हुआ नजर आ रहा है। नवाब मलिक का दावा है कि वीडियो उसी क्रूज शिप का है, जिसपर छापेमारी की गई थी। जिसका जिक्र वो पिछले दो दिन से कर रहे थे।
