कांग्रेस के लिए चुनौती बने विक्रमादित्य सिंह, फेसबुक बायो से हटाया पार्टी का नाम
Shortpedia
Content Team![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2024/03/02/1709374805.jpeg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: newsbyte
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्यसभा चुनाव के बाद गिरने की कगार पर पहुंच गई सरकार के लिए अब विक्रमादित्य सिंह ने चुनौती खड़ी कर दी है। उन्होंने अपने फेसबुक बायो से आधिकारिक पद और पार्टी का नाम हटा दिया है। पहले जहां PWD मंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नाम था, वहां अब केवल 'हिमाचल का सेवक' लिखा हुआ है।