नए विदेश सचिव होंगे विनय मोहन क्वात्रा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
विनय मोहन क्वात्रा नए विदेश सचिव होंगे। क्वात्रा हर्षवर्धन श्रंगला की जगह लेंगे। श्रंगला इसी महीने के आखिर में रिटायर हो रहे हैं। विनय मोहन फिलहाल, नेपाल में भारत के एम्बेसेडर हैं। क्वात्रा को विदेश सेवा में 32 साल का अनुभव है। वो फ्रांस में एम्बेसेडर भी रहे। डिप्लोमैटिक मिशन्स के तहत क्वात्रा वॉशिंगटन, जिनेवा, बीजिंग और साउथ अफ्रीका में भी तैनात रहे। वो पीएमओ में जॉइंट सेक्रेटरी भी रहे।
