प्रियंका गांधी के रोड शो में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, उम्मीदवार को भेजा गया नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
जीरकपुर में रविवार को प्रियंका गांधी का रोड शो हुआ था। जिसमें चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ था। इस बीच आयोग ने कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को नोटिस भेजकर इस पर 24 घंटे में जवाब मांगा। रोड शो के दौरान 70 मोबाइल फोन भी चोरी हुए। आयोग ने ढिल्लों को वीआईपी रोड पर बिना अनुमति फ्लैक्स, बैनर और झंडे लगाने के लिए और रोड शो के चलते जाम लगने के लिए नोटिस भेजा।
